सबसे दिल का हाल न कहना, लोग तो कुछ भी कहते हैं
जो कुछ गुजरे खुद पर सहना, लोग तो कुछ भी कहते हैं
हो सकता है इससे दिल का बोझ जरा कम हो जाये
अश्रु-ए-गम बहा भी लेना, लोग तो कुछ भी कहते हैं
इस जीवन की राह कठिन है, पाँव में छाले पड़ते हैं
मगर हमेशा सफ़र में रहना, लोग तो कुछ भी कहते हैं
नए रंग में ढली है दुनिया, प्यार पे लेकिन पहरे हैं
ख्वाब सुहाने बुनते रहना, लोग तो कुछ भी कहते हैं
सोच-समझकर प्यार से हमने तेरी शोख अदाओं को
नाम दिया फूलों का गहना, लोग तो कुछ भी कहते हैं
आँखों में है अक्स तुम्हारा, हमने सबसे कह डाला
तुम भी अपने दिल की कहना, लोग तो कुछ भी कहते हैं ..!!

No comments:
Post a Comment