Monday, November 7, 2011

आई लव यू

जब सो जाती है सारी दुनिया
चाँद चुपके से आ कर खड़ा हो जाता है मेरी खिड़की के सामने
कहता है खोज लो मुझमे वो चेहरा जिसकी तलाश में हो तुम
हवाए शाकल खटका कर पूछती है बहुत उदास हो ना
अगली बार लौटुगी तो लेकर आउगी उसका पता
बादल कहते है हम तो यायावर है घूमते है देश-विदेश
कभी चलना हमारे साथ मिलकर ढूँढेगे उसे
फूल,भौरे,चिड़ियाँ सब तुम्हारी ही बाते करते है
मै चुपचाप सुनता हु और सबके चले जाने पर
धीरे से बोलता हु एक शब्द
मै जानता हु तुम जहा हो जहा कही भी हो
जरुर सुन लोगी मेरे ये शब्द...........आई लव यू

                                                                

No comments:

Post a Comment